परवेज अख्तर/सिवान: मंगलवार को सिसवन थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान सिओ सतीश कुमार ने बैठक में शांति पूर्वक दुर्गा पूजा समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना है कि पहले लाइसेंस लेना होगा तथा पूजा पंडाल में किसी प्रकार का भगदड़ नही हो एवं सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किया जाय।बैठक में जिला परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह, मुखिया शैलेश तिवारी, मुन्ना कुमार पासवान, दिलीप साह,ओमप्रकाश यादव, अवधेश चौहान, सरपंच सूनील सिंह, चंद्रभूषण उपाध्याय,रमेश प्रसाद,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…