दारौंदा: मां श्यामा काली की पूजा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के बगौरा गांव स्थित भवानी मोड़ के पास दीपावली पर सोमवार की देर रात मां श्यामा काली पूजा समिति द्वारा मां काली की पूजा-अर्चना की गई। आचार्य धनंजय मिश्रा ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराए। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मां के जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा।

यह पूजा रात्रि 12 बजे से आरंभ होकर सुबह पांच बजे तक हुई। यह पूजा तीन दिनों तक चलेगी। इस मौके पर विश्वनाथ प्रसाद, रामबाबू प्रसाद, विशुन यादव, सुमन मिश्रा, इंदीवर पाठक, बुच्ची प्रसाद, अवध प्रसाद, मदन प्रसाद, राजेश प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, जगदीश साह, अश्विनी पाठक, रवि कुमार, सूरज शर्मा समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। ज्ञात हो कि यह पूजा ग्रामीणों के सहयोग से 1992 से परंपरा के अनुसार प्रति वर्ष दीपावली की रात में की जाती है। इसमें कई गांवों के श्रद्धालु शामिल होते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026