भगवानपुर हाट: बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रख्ंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी परमेंद्र कुमार साह की अध्यक्षता में डाटा आपरेटर, एएनएम, लिपिक, परिचारी, स्वास्थ्य प्रबंधक के साथ समीक्षात्मक की। बैठक में उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को एनसीडी कार्यक्रम संबंधित ब्योरा, आरआइ, कोविडरोधी टीकाकरण और दवाओं के खर्चे और उपलब्धता को लेकर दिशा निर्देश दिए। वहीं छठ पूजा करने वाली महिला तथा पुरुष स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि छठ पूजा तक अपने सभी दायित्वों को पूरा कर लें ताकि अस्पताल कार्यों में कोई परेशानी ना हो व समयनुसार डाटा को अपलोड किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मी हमारा परिवार है और परिवार में सभी मिलजुल आनेवाले मरीजों के इलाज से लेकर देखभाल करने तक सहयोग करेंगे। दवा और इलाज संबंधित अन्य सामग्रियों की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि अभी अस्पताल में करीब सभी दवाइयां व अन्य सामग्री उपलब्ध है। इससे मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक अनूप कुमार ठाकुर, प्रधान लिपिक अंबुज कुमार, लिपिक सह भंडारपाल गौरव कुमार, गोलू कुमार, डाटा इंट्री आपरेटर जितेंद्र कुमार, परशुराम कुमार, राजेश कुमार, एएनएम कविता कुमारी, मानती कुमारी, मुन्नी कुमारी, चंपा कुमारी आदि उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026