परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को बीईओ शिवजी महतो की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में तालिमी मरकज, अभिभावकों एवं शिक्षकों को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए सभी अपने- अपने क्षेत्र में सार्थक प्रयास करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके लिए प्रत्येक पोषक क्षेत्रों से दो-दो बच्ची को यहां नामांकन करने के लिए संकल्प दिलाया गया।
संचालक लालबाबू सिंह ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सरकार द्वारा अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। प्रत्येक दिन मेनू के मुताबिक खाने एवं रहने की व्यवस्था बनाए गए हैं। इस गोष्ठी में अभिभावक और शिक्षक के बीच समन्वय स्थापित करने, कोरोना काल में बच्चों की बाधित हुई पढ़ाई आदि कई विषयों पर चर्चा हुई। वार्डन सोनी कुमारी ने बताया कि स्कूल की बच्चियों को उनके समाज में दायित्व को निभाते हुए आप पर देश का भविष्य निर्भर करता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…