परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के तितिरा बंगरा गांव में बुधवार को विधायक अमरजीत कुशवाहा ने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के क्रम में विधायक ने बताया कि तितिरा बंगरा गांव काफी ऐतिहासिक है जिसे बौद्ध सर्किट जुड़ने की पहल प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि बौद्ध सर्किट से जुड़ जाने पर इस क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा तथा क्षेत्रीय लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान होंगे।
उन्होंने बताया कि यह सामुदायिक भवन का निर्माण विधायक सत्यदेव राम कराए थे, जिसका जीर्णोद्धार मुखिया नूरनवाब अंसारी ने कराया है, जिससे स्थानीय जनता को काफी फायदा होगा। सरपंच चुन्नू सिंह राणा ने विधायक से तितिर स्तूप तक जाने वाली सड़क का पिचकरण कराने की मांग की जिसका विधायक ने इस पर पहल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, भाकपा माले नेता सह पूर्व जिला पार्षद सुजीत कुशवाहा, रमेश यादव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…