परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के प्रांगण में स्थित सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के नेतृत्व में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच प्रारंभिक प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण पुस्तिका एवं लीफलेट वितरित किया गया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के सत्रह पंचायत के मुखिया एवं सरपंच शामिल हुए.
बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के जिस पुस्तिका का वितरण किया गया है. इसमें ग्राम पंचायत के संगठन एवं उनके अधिकार क्षेत्र के बारे में जानकारी दी गई है. इस दौरान मुखिया सरफुद्दीन अंसारी, निरंजन सिंह, नैमुल हक सिद्दीकी के अलावे अन्य मुखिया गण व सरपंच मिथलेश सिंह, ध्रुपशंकर महतो, पवन सिंह, शंभु यादव, हिरामन शर्मा, अयूब अंसारी, किस्मती देवी, खेदनी देवी के अलावे अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…