मैरवा: तितरा के नबाबगंज मोड़ पर कार ने दो बाइक सवार को मारी टक्कर, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान मुख्य मार्ग के तितरा नबाबगंज मोड़ पर शनिवार को तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवार को टक्कर मारते हुए एक मकान के दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि मकान में बैठे कुछ लोग बाल बाल बच गये. दुर्घटना में दो बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने बताया कि एक को पैर में गंभीर चोट लगी है और तीन को हल्की चोटें आयी है. घायलों की पहचान चकरा गांव के अर्जुन कुमार और अमन कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक सीवान से मैरवा की तरफ जा रहा था. दोनों बाइक सवार मैरवा से सीवान के तरफ जा रहे थे.

इसी दरम्यान तितरा नवाबगंज मोड़ के समीप कार चालक की आंख क्षप गई और कार अनियंत्रित होकर दोनों बाइक सवार को आगे से टक्कर मार दिया. जिसमें दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. कार अनियंत्रित हो चंद्रिका भगत के मकान की दीवार से टकराकर रूक गई. कार में दो बच्चे भी सवार थे. स्थानीय लोगों ने कार चालक की पिटाई करने का प्रयास किया. मगर दो मासूम बच्चों को देखकर उनकी हाथ रुक गयी. दुर्घटना में घायल बाइक सवारों में एक युवक की पैर में ज्यादा चोटे और तीन को हल्की चोटे आई हुई है. हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मैरवा पुलिस को देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई. हालांकि कार चालक प्रशासन के आने से पहले ही सवारी गाड़ी पकड़ दो बच्चों को लेकर घर निकल गया. जिस वजह से उनकी पहचान नहीं हो सकी. हलाकि कार यूपी नंबर की बतायी जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026