दरौंदा: डीएम ने दरौंदा प्रखंड का किया निरीक्षण

  • पकवलिया पंचायत के पैक्स की हुई जांच
  • पदाधिकारियों ने पंचायतवार निरीक्षण किया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड में चल रहे विकासात्मक व क्रियान्वयन कार्यों की समीक्षा के लिए डीएम अमित कुमार पांडेय बुधवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे। दरौंदा पहुंचते ही डीएम ने प्रखंड कार्यालय के सभागार में जिला से पहुंचे पदाधिकारियों को विभिन्न पंचायतों में विकासात्मक व क्रियान्वयन कार्यों की समीक्षा करने के लिए भेज दिया। डीएम ने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। सभी पदाधिकारी पंचायतों में जाकर नलजल योजना, पैक्स की स्थिति सहित तमाम विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे। स्वयं डीएम व एसडीओ महाराजगंज प्रखंड के पकवलिया पंचायत में पैक्स की वर्तमान व्यवस्था की जांच किए।

इस दौरान धान खरीदारी सहित अन्य रिपोर्ट की जांच की गई। प्रखंड के बगौरा में उप सर्माहता मनीषा कुमारी, बालबंगरा में उप सर्माहता अनु कुमारी, शेरही पंचायत में राज्य खाद्यान्न के जिला प्रबंधक, करसौत में डीपीओ राजेंद्र सिंह, रमसापुर में डीपीओ अवधेश कुमार, जलालपुर में कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दुबे सहित सभी 17 पंचायतों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पंचायतों में जाकर विकासात्मक कार्यों की समीक्षा किए। प्रखंड के वरीय प्रभारी डीआरडीए निदेशक मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में विभिन्न पंचायतों की योजनाओं की जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम रमन कुमार, मृत्युंजय कुमार, एसडीओ महाराजगंज संजय कुमार, बीडीओ दिनेश कुमार सिंह व सीओ दीनानाथ कुमार थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024