परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा में तीन बच्चों के पिता ने दूसरी शादी रचा ली है। जिसपर पत्नी द्वारा पूछे जाने पर गुस्साए पति ने अपनी ही मां, बहन व भाई के साथ मारपीट कर जान मारने की धमकी दी है। यह मामला अरंडा निवासी ओंमकार शर्मा की 28 वर्षीय पत्नी दीपमाला देवी द्वारा थाने में आवेदन देने के बाद सामने आया है। उसने आवेदन में दर्शाया है कि उसकी शादी अरंडा निवासी अशोक शर्मा के पुत्र ओंमकार शर्मा से सात वर्ष पहले हुई थी। जिससे तीन बच्चे हैं। वहीं उसके पति ने एक दूसरी महिला के साथ शादी कर ली है। इसे लेकर सीवान ललित बस स्टैंड के समीप नोनिया टोली में किराए पर कमरा लेकर रह रहा है।
इसको देखते हुए जब पूछा गया कि दूसरी शादी क्यो किए हैं व हमारे परिवार की देखभाल कौन करेगा। इस बात से नाराज पति ने सास ललिता देवी, देवर आकाश शर्मा, ननद कौशिल्या देवी, काजल कुमारी व सपना कुमारी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। यहां तक की सभी को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस तरह की घटना से परिवार के सभी लोग सहमे हुए हैं। पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…