दरौंदा: आपसी विवाद में मारपीट, युवक को लगा चाकू

गंभीर अवस्था में रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर के टोला धनौता गांव में गुरुवार की दोपहर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें एक युवक को चाकू लग गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी. जिसमें धनौता गांव निवासी डॉ देवशरण महतो के 22 वर्षीय पुत्र राजन कुमार महतो को चाकू लग गया.

घायल अवस्था में परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज मामले की जांच करने के लिए घटना स्थल पर पहुंच गए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026