परवेज अख्तर/सिवान: नगर पंचायत हसनपुरा के अरंडा गोला बाजार के दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं ने गुरुवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष शारिक इमाम के नेतृत्व में बदहाल बिजली समस्या को ले नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. उपभोक्ताओं का कहना है कि नगर पंचायत हसनपुरा के अलावे प्रखंड विभिन्न गांवों में बीते एक सप्ताह से लगातार बिजली व्यवस्था बदहाल हो गई है. जिससे लोग उमसभरी रात काटने को विवश है.
लो वोल्टेज की वजह से पंखा भी सही तरह से नहीं चल रहा है. 24 घंटे में महज एकाध घंटा ही बिजली मिल रही है. बिजली विभाग के स्थानीय जेई को फोन करने के बाद उनके द्वारा फोन रिसीव नही किया जाता है. जिससे इस उमस भरी गर्मी में जीना दुश्वार हो गया है. उपभोक्ताओं ने बिजली कंपनी से शीघ्र ही इस समस्या से निदान दिलाने की मांग की है. विरोध प्रदर्शन करने वालों में मोन्नु श्रीवास्तव, मिंटू, दीपक कुमार, सदाम हुसैन मिर सहन, अली हुसैन, अफ़ज़ल अली, भोलू, राहुल, सहीद आदि उपभोक्ता उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…