दारौंदा: मनोज हत्या के विरोध में एनएच जाम करने के मामले में 16 सहित सौ लोगों पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर पइन पुल के समीप 24 अक्टूबर को मनोज यादव को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मनोज की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने 25 अक्टूबर को एनएच 531 सिवान-छपरा मुख्य पथ पर जलालपुर स्थित उमाशंकर सिंह महाविद्यालय कालेज एवं ढोलकिया पुल के पास सड़क जाम कर दिया था। इस मामले में थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज के बयान पर 16 नामजद सहित सौ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी की गई है। मामले में प्राथमिकी में कहा गया है कि जलालपुर निवासी चंद्रदेव यादव के पुत्र मनोज यादव को 24 अक्टूबर को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या से आक्रोशित लोगों एवं कुछ शरारती तत्वों ने विधि-व्यवस्था खराब करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 531 को जलालपुर उमाशंकर सिंह महाविद्यालय व ढोलकिया पुल के समीप मृतक का शव रखकर बांस से घेर कर टायर जलाकर जाम कर दिया था इससे दोनों तरफ काफी संख्या में वाहनों की कतार लग गई थी।

सूचना मिलते ही थाने के अनि अमित कुमार सिंह, एएसआइ मिथिलेश कुमार, एएसआइ कृष्णदेव प्रसाद एवं पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच भीड़ को समझने बुझाने का प्रयास करने लगे। भीड़ में शामिल रवि बाड़ी, गोलू सिंह, करण कुमार, सत्येंद्र साह, बिक्की सिंह, मुन्ना शर्मा, टुनटुन प्रसाद, टुनटुन सिंह, विनय साह, सोनू प्रसाद, सुमित प्रसाद, बालू सिंह, संजय सिंह, देव कुमार, सुरेंद्र पंडित, नितेश पटेल सहित अज्ञात करीब एक सौ लोगों को आरोपित किया गया है। सभी आरोपित जलालपुर के निवासी हैं। इन लोगों पर आने जाने वाले यात्रियों के साथ गाली गलौज एवं धक्का-मुक्की करने, पुलिस के मना करने पर उग्र होकर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने एवं शांति भंग करने का आरोप है। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस प्राथमिकी के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024