सिवान: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 घंटें में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सराय ओपी क्षेत्र के सहलौर निवासी बृजमोहन माली तथा एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरही निवासी मनाेज गिरि के पुत्र अभिषेक कुमार गिरि के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान उसरही निवासी शशिभूषण गिरि के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सराय ओपी क्षेत्र के सहलौर के समीप गुरुवार की दोपहर एक अनियंत्रित स्कार्पियो के चालक ने सड़क के किनारे खड़े एक राहगीर को रौंद दिया, इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई है।

मौत के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सराय ओपी को दी। सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सराय ओपी क्षेत्र के सहलौर गांव निवासी बृजमोहन माली के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सहलौर निवासी बृजमोहन अपने मकान से बाहर सड़क पर निकल कर कहीं जा रहा था। इसी क्रम में तेज रफ्तार में आ रही एक स्कार्पियो ने उसे रौंद दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही मृत बृजमोहन के परिवार वालों को हुई सभी बदहवास स्थिति में अस्पताल पहुंचे और विलाप करने लगे। परिजनों ने बताया कि वह बाजार में खरीदारी के लिए अपने घर से निकला था।

नजदीक में बाजार होने के कारण वह पैदल ही जा रहा था तभी यह घटना हुई। वहीं दूसरी ओर बुधवार की देर शाम उसरही निवासी मनाेज गिरि के पुत्र अभिषेक कुमार गिरि व गांव के ही शशिभूषण गिरि एक ही बाइक पर सवार होकर रजनपुरा बाजार जा रहे थे तभी बाइक तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर उसरही गांव स्थित चिमनी भट्ठा के पास सड़क किनारे एक विद्युत पोल में टकरा गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा अभिषेक कुमार गिरि को मृत घोषित कर दिया गया जबकि शशिभूषण गिरि का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं अभिषेक की मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अभिषेक चार बहन व तीन भाइयों में चौथा था। घटना की सूचना मिलते ही जदयू नेता अजय सिंह मृतक के स्वजनों से मिल ढाढ़स बंधाया एवं आपदा के तहत मृतक के स्वजनों को चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026