परवेज अख्तर/सिवान: छपरा-सीवान मुख्य सड़क एनएच 531 पर धनाडीह गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दादा व पोता गम्भीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के क्रम में दादा की मौत हो गई। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नरहन निवासी बृजबिहारी सिंह व उज्जवल सिंह दरौंदा थाने के शेरपुर निवासी विनीत सिंह के घर से श्राद्धक्रम से लौट रहे थे।
धइसी दौरान नाडीह गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस घटन में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी दरौंदा पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने दोनों को सीवान रेफर कर दिया। इसके बाद सीवान से गंभीर स्थिति देख बृजबिहारी सिंह को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाने के क्रम में बृजबिहारी सिंह (65 वर्ष) की मौत हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…