परवेज अख्तर/सिवान: पंचायत चुनाव के नौवें चरण में प्रखंड में होने वाले चुनाव के लिए नाम वापसी के पहले दिन मंगलवार को मुखिया पद के ग्यारह अभ्यर्थियों सहित कुल पन्द्रह प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ. कुंदन ने बताया कि नाम वापसी के पहले दिन सरायपड़ौली पंचायत से दो अभ्यर्थी जयशंकर सिंह पटेल व मंजू देवी, बड़कागांव पंचायत से दो अभ्यर्थी नीतीश कुमार हिमांशु व विकास कुमार सिंह, भीखमपुर पंचायत से दो अभ्यर्थी निशा कुमारी व कविता कुमारी, बलहां एराजी पंचायत से एक निशा कुमारी, महम्मदपुर पंचायत से तीन अमित कुमार, पूनम देवी व अशोक कुमार सहनी व उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत से उषा देवी ने अपना नाम वापस ले लिया है।
वहीं सरपंच पद के लिए ब्रह्मस्थान पंचायत से बबीता देवी तथा बिठुना पंचायत से सोनू कुमार ने नाम वापस ले लिया। वार्ड सदस्य पद के लिए विलासपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 07 से अनिता देवी तथा पंच पद के लिए मोरा खास पंचायत के वार्ड संख्या- 09 से उर्मिला देवी ने अपना नाम वापस ले लिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…