दरौंदा: सड़क दुर्घटना में घायल जेई की इलाज के दौरान हुई मौत, मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के उजांय गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दरौंदा बिजली विभाग के जेई एवं उनके सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना उस समय हुई जब दोनों पावर सब स्टेशन पर देखरेख करने के बाद महाराजगंज जा रहे थे. इसी बीच उजांय गांव के समीप महाराजगंज की ओर से आ रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. सदर अस्पताल से जेई को रेफर कर दिया गया. परिजन जेई को गोरखपुर लेकर चले गए. जहां इलाज के क्रम में बुधवार की सुबह जेई की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के जेई विनय कुमार एवं टेघरा पंचायत के युवक आफताब आलम दारौंदा पावर सब स्टेशन से देख रेख कर बाइक से महराजगंज जा रहे थे.

इसी बीच उजाय गांव के समीप महराजगंज से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने धक्का मार दिया. जिस के बाद सड़क दुर्घटना में दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल दोनों लोगों को ग्रामीणों के मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में भर्ती कराया गया. जहां पर डॉक्टरों द्वारा दोनों लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया. दोनों लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं जेई विनय कुमार की स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. डॉक्टरों के कहने के मुताबिक विनय कुमार के सिर में गंभीर चोट लग गई थी. गोरखपुर में इलाज के दौरान सुबह के समय उनका निधन हो गया. जेई विनय कुमार का स्थायी घर गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026