परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के उबधी गांव में मंगलवार की देर शाम दो पक्षों के आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में सुमैसा बीबी, इमरोज आलम, ताहीर हुसैन, अफरोज अली, फिरोज आलम, रउजा बीबी, नवशेर आलम, नसीमा खातुन शामिल है.
वहीं सरौत गांव में हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक सरौत गांव निवासी शिवम कुमार है. सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया. दोनों तरफ से सिसवन थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…