परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के दारौंदा-महाराजगंज मुख्य पथ पर कौथुआ सारंगपुर मोड़ के समीप रविवार की रात एक अपाची पर सवार दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सह बसवरिया टोला निवासी चंदन कुमार से 200 रुपये एवं मोबाइल छीन लिए।
इस संबंध में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे कौथुआ सारंगपुर बाजार से दवा खरीद कर घर लौट रहा था तभी कौथुआ सारंगपुर स्थित महावीर मंदिर के समीप अपाची सवार दो बदमाशों ने मुझे रोक दिया तथा पिस्टल दिखाकर मोबाइल तथा जेब से दो सौ रुपये छीन लिया तथा धमकी देते हुए महाराजगंज की ओर भाग फरार हो गए। इस संबंध में उन्होंने थाने को सूचना दी है। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…