लकड़ी नबीगंज: तालाब में डूबने से बालक की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

  • दो दिन से गायब था बालक, तालाब से शव बरामद
  • स्वजनों के चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज जामो थाना क्षेत्र के डुमरा के रघुवंशी टोला के चिमनी स्थित तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सोमवार को उसका शव पानी में उपलाता हुआ देख इसकी सूचना पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तालाब से बालक का शव बरामद किया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान डुमरा यदुवंशी टोला निवासी त्रिवेणी राय के नौ वर्षीय पुत्र अंकु कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद स्वजनों के चीत्कार से माहौल हो गया। इस मामले में मृतक के पिता ने पुत्र को तालाब में डूबने से हुई मौत मामले में सनहा दर्ज कराया है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह ग्रामीण चिमनी की ओर किसी काम से गए थे।

इस दौरान चिमनी के पास तालाब में उपलाता हुआ एक बालक का शव नंग्न अवस्था में देख इसकी सूचना स्वजन एवं जामो थाने को दी। शव मिलने की सूचना पर मृत अंकु के पिता त्रिवेणी राय, माता देवी शांति देवी समेत अन्य स्वजन वहां पहुंच दहाड़ मारकर रोने लगे। वहीं घटना की सूचना मिलते जामो थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ध्रुव हाजरा दलबल के साथ वहां पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवा आगे की कार्रवाई में जुट गए। स्वजनों ने बताया कि नौ जुलाई की शाम भैंस चराने के लिए अंकु घर से निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो चिंता हुई और उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला।

सोमवार की सुबह जब ग्रामीण रघुवंशी टोला स्थित चिमनी की तरफ शौच करने के लिए गए थे तभी तालाब में शव उपलाता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना एवं स्वजनों को दी। शव मिलने की सूचना पर स्वजन भी वहां पहुंच गए तथा शव की पहचान कर दहाड़ मारकर राेने लगे। बताया जाता है कि मृत अंकु प्राथमिक विद्यालय डुमरा भूमिहार टोला में कक्षा तीन में पढ़ता था। वह दो भाइयों में छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद अमानुल्लाह, पंचायत समिति सदस्य बलिंदर चौहान, राजस्व कर्मचारी सुदेश प्रसाद, वार्ड सदस्य सोनू सिंह, वार्ड सदस्य रामराज राय आदि पहुंच घटना की जानकारी ली तथा स्वजनों को ढाढ़स बंधाया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026