परवेज अख्तर/सिवान: भाकपा माले की टीम ने दरौंदा पीएचसी का दौरा बुधवार को किया. माले नेता जयशंकर पंडित ने कहा कि दरौंदा पीएचसी खुद ही बीमार पड़ा हुआ है. अस्पताल में न डॉक्टर है न दवाई है. अस्पताल केवल भगवान भरोसे चल रहा है. वहीं दरौंदा में सभी उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पडा है. इस कोरोना के दौर में लाखों लोगों ने ईलाज के अभाव में दम तोड़ दिया. तब भी सरकार नहीं जागी है.
टीका भी 27 जून से बंद है. कोरोना को हराने के नाम पर प्रसस्ति पत्र लेने वाले मोदी जी जनता को टीका क्यों नहीं लग रहा है, इसका जवाब नहीं दे रहे हैं. केवल मन की बात कर रहें है. जांच में बंद पड़े स्वस्थ उपकेंद्र को चालू करने, डॉक्टरों की नियुक्ति व नर्स की नियुक्ति करने पर पीएचसी के मैंनेजर अंजनी कुमार से बात की. जांच टीम में परशुराम महतो, सुरेंद्र प्रसाद, सुभाष पंडित, रामायण यादव थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…