रघुनाथपुर के अमवारी गांव में संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के अमवारी गांव में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. घटना की खबर लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद घरवाले अपने फरार बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि अमवारी गांव निवासी लक्ष्मण राम के बहु सपना देवी की मौत मंगलवार को रात हो गई. घटना के बाद घर वाले फरार हो गए.

घटना की सूचना आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को दी गई. इसके बाद सहायक अवर निरीक्षक संजय सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही हैं. उन्होंने बताया कि महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात पोस्टमार्टम के बाद ही क्लियर हो पाएगा. हालांकि इस मामले में परिजनों द्वारा गला दबाकर मार देने की चर्चा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026