परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के करसौत में तालाब के पास बने छठ घाट का उद्घाटन शुक्रवार को विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, एसडीओ संजय कुमार, बीडीओ दिनेश कुमार सिंह व मुखिया रामकृष्ण सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि काफी सराहनीय कार्य पंचायत के जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया। जो पूजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है इसे देख काफी खुशी हो रही है।
वहीं एसडीओ ने कहा इस कठिन पर्व छठ पूजा को लेकर छठ व्रतियों का जीवन हमेशा खुशी से भरा रहे इसके लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। मुखिया रामकृष्ण सिंह ने बताया कि 14 वर्ष से प्रत्येक साल छठ पूजा में हम छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण करते आ रहे हैं। अपने पंचायत नहीं बल्कि अन्य पंचायत के लोगों के बीच भी पूजन सामग्री का वितरण किया जाता है। इस मौके पर उमाशंकर सिंह, बृजनंदन सिंह, अरविंद कुमार सिंह, दिव्यांशु मिश्रा, राजेश सिंह, सोनू सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…