जीरादेई: बच्चों ने किया छठ माता की कृपा नाटक का मंचन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के पथारदेई जामापुर स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल एवं डिवाइन कालेज आफ फार्मेसी में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने “छठ माता की कृपा” नाटक का मंचन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। डिवाइन ग्रुप आफ इंस्टीच्यूट के चेयरमैन सुभाषचंद प्रसाद ने कहा कि छठ ऐसा पर्व है जो प्रकृति की महत्ता को बताते हुए समरसता व शिक्षा के प्रति जागरुकता पैदा करता है। उन्होंने सभी छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को इस त्योहार को आपसी भाइचारे के साथ मनाने की अपील की तथा प्रकृति को प्रदूषण मुक्त में मदद करने का सुझाव दिया।

प्राचार्य शिवानी विक्रम ने कहा कि छठ प्रकृति पूजा के अनुष्ठान है जो महिला सशक्तीकरण को मजबूती प्रदान करता है तथा प्रकृति में मिलने वाले प्रत्येक मौसमिक चीजों की महता को बताने का काम करता है। डिवाइन कॉलेज आफ फार्मेसी के प्राचार्य डा. एस गोस्वामी ने बताया कि छठ पूर्णतः प्रकृति की पूजा है जो घरों की सफाई से लेकर प्रकृति द्वारा उपजे प्रत्येक पौधा के महत्व को बताता है। छात्रों ने छठ के अभिनय में छठ की महत्ता को बताते हुए सामाजिक समरसता जोड़ने का प्रयास किया है। इस मौके पर संस्थान के एडमिन शशि कुमार, पूर्व मुखिया अनिल चौहान, मुखिया राजेश सिंह, विक्रम कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026