दरौंदा: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के हरदियरा गांव का है मामला

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के हरदियरा गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है. घटना को लेकर विवाहिता के भाई ने थाने में आवेदन देकर दहेज हत्या से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. एकमा थाने के मुंदरी गांव निवासी मृतका के 30 वर्षीय भाई गौरीशंकर महतो ने दर्ज कराई गई. प्राथमिकी में कहा है कि मेरी बहन पुतुल देवी उर्फ बबीता की शादी दरौंदा थाना क्षेत्र के हरदियरा गांव निवासी दिनानाथ महतो के पुत्र सुरेश महतो के साथ 2018 के के मई माह में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी.

शादी के बाद लड़का और उनके परिवार के सदस्य सुरेश महतो, दिनानाथ महतो, सुशीला देवी, राजेश प्रसाद, रामावती देवी सभी ने दहेज के रूप में अतिरिक्त रुपए एवं बाइक देने की मांग कर रहे थे. इसके बाद पुतुल देवी ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को फोन के माध्यम से दी और ससुराल बुलाया. शिकायतकर्ता एकमा निवासी मृतका के भाई गौरीशंकर महतो ने कहा है कि पुतुल देवी के बुलाने के बाद उनके चाचा जब दरौंदा के हरदियरा पहुंचे तो ग्रामीणों के माध्यम से उन्हें जानकारी हुई कि दहेज नहीं देने की वजह से पुतुल देवी की हत्या कर दी गई है. इधर प्राप्त आवेदन के बाद पुलिस ने थाना कांड संख्या 138/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026