परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी के मेंहदार स्थित आम के बगीचे में बुधवार की सुबह मेंहदार व नगई के दोनों गुट फिर आमने-सामने हो गए व जमकर मारपीट की. जिसमें पांच लोग घायल हो गए. घायलों में मेंहदार निवासी भोला सिंह, बंटी सिंह, धर्मनाथ सिंह, प्रिंस सिंह व द्वितीय पक्ष के नगई निवासी जयराम महतो शामिल है. मालूम हो कि बीते सोमवार की शाम मेंहदार स्थित एक बगीचे से नगई निवासी राजाराम महतो द्वारा एक आम तोड़ लेने के विवाद में मेंहदार निवासी राजेश सिंह से मारपीट हो गई थी.
जिसमें देखते ही देखते मेंहदार एवं नगई के दर्जनों लोग एकजुट होकर एक-दूसरे पर हमला बोल दिया था. जिसमें करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए थे. तब से मेंहदार और नगई के बीच काफी तनाव का माहौल कायम हो गया है. स्थिति ऐसी है कि बगीचे की तरफ दोनों गुट के कोई भी दिख जाए तो मारपीट की घटना का अंजाम दिया जा रहा है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घायलों ने आवेदन दी है, मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…