परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के हाथोंपुर गांव में पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. बतादें कि पूर्व से आपसी विवाद चल रहा है. जिसको लेकर रविवार की सुबह एक पक्ष ने थाना में आवेदन देकर मामले को पुलिस से अवगत कराया. वापस लौटने के बाद बातों ही बातों में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें दोनों तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.
ग्रामीणों की सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया. जिसमें प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्षों के लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल में एक पक्ष के तरफ से कालीराय यादव, राजेश यादव, सबिता देवी, ललिता देवी, अभय कुमार, चुलबुली कुमारी व दूसरे पक्ष में नागेंद्र यादव, हरिचरण यादव, सिकंदर यादव व धर्मेंद्र यादव शामिल हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…