परवेज अख्तर/सिवान: सड़क दुर्घटना में थाने के बरदहां निवासी 70 वर्षीय सीताराम सहनी की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में अज्ञात बोलोरो चालक पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस मामले में असांव थाने के बरदहां निवासी व पीड़ित कन्हैया सहनी ने बताया कि बीते चार मई को मेरे गांव के दीनबंधु मिश्र पिता बेचू मिश्र के साथ आवश्यक कार्य हेतु मेरे पिता सीताराम सहनी बाइक से रघुनाथपुर जा रहे थे.
तभी अज्ञात बोलोरो ने बाइक में धक्का मार दिया.जिससे मेरा पिता व बाइक चला रहे दिनबंधू मिश्र घायल हो गये. इसकी सूचना मुझे तियर मोड़ के पास उपस्थित लोगों ने दी. उसके बाद दोनों घायलों का इलाज के लिए दरौली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. तभी गंभीर चोट लगने के कारण मेरे पिता सीताराम सहनी की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. इस मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…