परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना परिसर में होली व शब ए बारात पर्व में शांति व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि होली में असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। होली के दिन डीजे, लाउडस्पीकर व अश्लील गीतों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। असामाजिक तत्वों की खबर प्रशासन को देने में सभी सहयोग करें।
थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने कहा कि दरौंदा में सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ मिलजुल कर सभी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया है। यह सामाजिक समरसता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। हम सभी को मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ना है। मौके पर सीओ दीनानाथ कुमार, प्रखंड प्रमुख विनय कुमार सिंह, एसआई अमित कुमार सिंह, पूर्व राज्य परिषद सदस्य विजय प्रसाद वर्मा, सरपंच मिथिलेश सिंह, मुखिया मंसूर अंसारी, प्रदीप तिवारी, वीरन यादव, पैक्स अध्यक्ष छोटे सिंह, राजू गिरी, अशोक सिंह, कादिर अहमद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…