बसंतपुर: सीएसपी संचालक से लूट की घटना को लेकर विरोध जताया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र शहरकोला के संचालक से आज्ञा में हुई लूट को लेकर सीएसपी से जुड़े ग्राहक सेवा केंद्र के ग्राहकों ने इसका विरोध जताया। बताया जाता है कि सीएसपी संचालकों से दिन-ब-दिन हो रही आपराधिक घटना को लेकर अब ग्राहक भी सदमे में हैं। आसपास के लोगों द्वारा बताया गया कि यह घटना पुलिस की निष्क्रियता है। ऐसे में पुलिस सक्रिय रहती तो अपराधी इतनी बड़ी घटना को अंजाम नहीं देते। ऐसे में बसंतपुर क्षेत्र के कई सीएसपी संचालक भी पूर्व में लूट के शिकार हो चुके हैं। क्षेत्र के रामपुर से बेखौफ अपराधियों ने चार लाख दो हजार की लूट कर ली थी। इस घटना के तुरंत बाद सोहिलपट्टी के संचालक से अपराधियों ने पांच लाख 80 हजार रुपया लूट लिया था। ऐसे में सीएसपी संचालकों ने इस घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग एसपी से की है।

क्या कहते हैं एसडीपीओ

एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि टेक्निकल टीम का गठन कर अनुसंधान जारी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026