परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के कोथुवा सारंगपुर पंचायत के अभुई गांव के वार्ड 10 में सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व पंचायत मुखिया महोदया ने फीता काटकर उद्घाटन किया. तीन लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ है. शौचालय के निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को खुले में शौच करने नहीं जाना पड़ेगा.
बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बहुत ऐसे लोग थे जिनके पास शौचालय नहीं होने के कारण खुले में शौच करने जाना पड़ता था. बरसात के दिनों में सबसे अधिक कठिनाइयां होती थी. लेकिन शौचालय के निर्माण हो जाने से दलितों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी फायदा होगा. इस दौरान वार्ड सदस्य रिंकू बीबी, ग्रामीण बिशुन साह, योगेंद्र चौधरी, अनिल राम, कन्हैया साह, तजमुल्लाह हुसैन, सत्येंद्र चौधरी, लीलावती देवी, निर्मला देवी, रमावती देवी, सुगांति देवी के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…