परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के आकिल टोला गांव में दो पड़ोसियों के बीच आपसी रंजिश में बात तू-तू, मैं-मैं से बढ़कर मारपीट में बदल गयी. जिसमें दोनों पक्ष के लोग जख्मी हो गए. बताया जाता है कि आकिल टोला गांव के बनारशी पासवान व काशी पासवान की महिलाएं किसी बात को लेकर आपस में गाली-गलौज कर रही थी. गाली-गलौज सुनकर दोनों पक्ष के पुरुष पक्ष आमने-सामने हो गये.
दोनों के बीच लाठी-डांटा, फसुली से मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए. जख्मी का इलाज महाराजगंज पीएचसी में चल रहा है . समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं थी .महाराजगंज थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि बयान या आवेदन आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…