परवेज अख्तर/सिवान: क्षेत्रीय अपर निदेशक सारण डा. सरोज सिंह ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 15 जुलाई से शुरू हो रहा परिवार नियोजन स्थितरता पखवारा के बारे में अस्पताल के कर्मियों के साथ बैठक कर बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने 40 बिंदुओं पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेय जल, साफ-सफाई, दवाओं की रख रखाव, लैब, रेडियोलाजी, कमरे की रंगाई पोताई, डेंटल, बिजली, सप्लाई, बैठने की सुविधा, रोगी के लिए बेड, शौचालय, कोरोना जांच के लिए उपलब्ध किट, स्टाफ, रोगी के हाथ धोने के लिए साबुन, मास्क, सैनिटाइजर, उपस्थिति पंजी, हैंडवास के अलावा अन्य बिंदुओं पर जांच की।
जांच के दौरान अस्पताल प्रबंधक एवं अस्पताल प्रभारी को प्रत्येक बिंदु पर ध्यान देने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया। जो भी मरीज अस्पताल में आ रहे हैं उसको सुविधा एवं इलाज के साथ दवा उपलब्ध कराई कराने की सलाह दी। कहा कि कोरोना जांच में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाए। जांच के दौरान अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, दिलीप कुमार, राकेश कुमार सिंह, नीतू कुमारी, नीलम कुमारी, प्रियंका कुमारी, अमृता कुमारी, संगीता कुमारी, अमित कुमार सिंह, सुनील कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…