लकड़ी नबीगंज: नए एंबुलेंस सेवा का पदाधिकारियों ने किया रवाना

परवेज अख्तर/सिवान: लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजेश रंजन की देखरेख में सोमवार की दोपहर राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी कहा कि इससे रोगियों को अस्पताल लाने एवं ले जाने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में एक ही एंबुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को प्राप्त थी और दूसरी नई एंबुलेंस विभाग द्वारा मिल जाने से प्रखंड लोगों और मरीजों को लाने और पहुंचाने में काफी सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि 102 नंबर डायल करने पर एंबुलेंस सेवा के लिए उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और बिहार सरकार के इस पुनीत कार्य योजना की काफी प्रशंसा की। मौके पर डा. मयंक कुमार वर्मा, डा. सुलेखा कुमारी, डा. अरुण कुमार वर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक राम लक्ष्मण दास, प्रधान सहायक विजय शंकर सिंह, जीएनएम सुधा कुमारी, रवींद्र सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, चालक मनोज सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026