दरौंदा: बिजली की कटौती से परेशान है दरौंदा प्रखंड वासी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के कई ऐसे गांव है जहाँ बिहार सरकार के कहने के बावजूद भी 24 घंटे बिजली की आपूर्ति नही होती है. यहाँ 24 घंटा तो छोड़ दीजिए सही तरीके से 16 घंटे भी बिजली की आपूर्ति नही होती है. सबसे बेकार स्थिति जलालपुर पावर सब स्टेशन की है. इस सब स्टेशन के अंतर्गत माछौता फीडर आता है. इस पावर स्टेशन से बिजली जलालपुर पंचायत, बगौरा पंचायत,कोडारी कला पंचायत, शेरही पंचायत, सिरसाव पंचायत, हड़सर, पकवलिया पंचायत के अंतिम गांव मछौता गांव तक जाता है.

इस सब स्टेशन से पावर की सप्लाई सबसे कम होती है. यहां के उपभोक्ताओं का कहना है कि जिस समय बिजली की आवश्यकता होती है उस समय यहां बिजली को काट दिए जाते हैं. शाम होते ही बिजली की कटौती कर ली जाती है. जिससे छात्र छात्राओं को पढ़ने-लिखने, महिलाओं को खाना बनाने एवं छोटे बच्चे को गर्मी से काफी दिक्कत होती है. अगर बाकी समय में बिजली रहती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या सबसे अधिक बनी रहती है. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की व्यवस्था में सुधार नही होता है तो बिजली के लिए आंदोलन किया जाएगा. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कटने के बाद सभी अधिकारियों एवं लाइनमैन का सरकारी नंबर बंद हो जाता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026