आक्रोशितों सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
परवेज अख्तर/सिवान: छपरा-मोहम्मदपुर एनएच 101 मार्ग में मदारपुर दुर्गा मंदिर स्थित नवनिर्मित पुल के पास बिछाए गए गिट्टी और पत्थर के टुकड़े पर साइकिल का चक्का चल गया. जिस पर सवार दो बालक साइकिल समेत गंडक नहर के धाराप्रवाह पानी में जा गिरे. जिन्हें आसपास के ग्रामीणों ने आनन-फानन में धाराप्रवाह पानी में कूदकर गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में बाहर निकाला. जबकि साइकिल धाराप्रवाह पानी में बह गया. दोनों गंभीर रूप से घायल बालक नरहर पुर गांव निवासी कुंदन शाह का प्रथम पुत्र आर्यन कुमार 8 वर्ष और द्वितीय पुत्र आदर्श कुमार 5 वर्ष को आनन-फानन में लोगों ने मदारपुर अस्पताल में भर्ती कराया.
जहां चिकित्सकों ने स्थिति चिंताजनक देखते हुए गुरुवार को प्राथमिक उपचार करते हुए सीवान सदर अस्पातल रेफर कर दिया. इस घटना से नाराज ग्रामीणों और दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा और वे लोग सड़क पर उतर गए और मदारपुर एनएच 331 मार्ग में मदारपुर दुर्गा मंदिर स्थित नवनिर्मित पुल के पास रोड पर बांस का बैरियर लगाकर जाम कर दिया. सूचना मिलते ही पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार, एसआई रामजी मंडल ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…