दारौंदा: वीरांगना तारा रानी व बलिदानी फुलेना बाबू के निवास स्थल के जीर्णोद्धार का लिया संकल्प

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के बाल बंगरा स्थित स्वतंत्रता सेनानी तारा रानी श्रीवास्तव निवास स्थान पर रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज कुमार सिन्हा ने की। बैठक में स्वतंत्रता सेनानी तारा रानी श्रीवास्तव एवं उनके पति शहीद फुलेना प्रसाद की जीवनी पर चर्चा की गई। इस क्रम में सर्वसम्मति से तारा रानी श्रीवास्तव एवं शहीद फुलेना प्रसाद का आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं निवास स्थल का जीर्णोद्धार करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके जीर्णोद्धार के लिए वीरांगना तारा रानी श्रीवास्तव, शहीद फुलेना प्रसाद जीर्णोद्धार समिति बनाई गई। यह निर्णय लिया गया है सोमवार से स्वतंत्रता सेनानी तारा रानी श्रीवास्तव एवं फुलेना प्रसाद निवास स्थल के जीर्णोद्धार के लिए साफ सफाई शुरू होगी।

ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि जन, बल, धन आदि के सहयोग से ग्रामीण कार्य को पूरा करेंगे। दशहरा के दशमी तिथि को जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारी से लेकर सदस्य तक प्रत्येक रविवार को श्रमदान करेंगे। सर्वसम्मति से समिति का मुख्य संरक्षक विपिन किशोर सिन्हा को बनाया गया। मुख्य संयोजक पद पर मनोज कुमार सिन्हा, विक्रमा पंडित, अशोक कुमार सिंह, चंदेश्वर राय का चयनित किया गया। श्रीराम उपाध्याय को अध्यक्ष, सैयद राजा इमाम को कोषाध्यक्ष, आनंद सिन्हा को उपकोषाध्यक्ष, सुजीत कुमार सिंह को सचिव, रंजीत कुमार चौधरी को प्रवक्ता, बच्चा सिंह को संगठन मंत्री एवं शैलेश कुमार शर्मा, अरविंद कुमार चौबे सहित सौ से अधिक ग्रामीणों को सदस्य बनाया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024