परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भेली साह के टोला निवासी किशोर चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय यादव शनिवार की शाम ओपी थाना के महुआरी और दारोगा हाता के बीच सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन निजी अस्पताल में ईलाज करा रहे थे।जहां शनिवार को देर शाम मृत्युंजय की मौत हो गई थी। मृतक सिवान में एक निजी ऐजेंसी में कार्यरत था।
बाइक से लौटने के क्रम में ट्रक से धक्का लग जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया था। तथा ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पत्नी और मां का रोरोकर बुरा हाल है।पोस्टमार्टम के बाद जैसे शव गांव पहुंचा देखने के लिए ग्रामीणों की हुजूम इकट्ठा हो गई।उपस्थित ग्रामीण शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे थे।मृतक चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था,शादी हो गई है किंतु कोई संतान नहीं है। दोनों बहनों की भी शादी हो चुकी है,एक छोटा भाई अभी कुंवारा है,पिताजी किशोर चौधरी खेतीबारी करते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…