दरौंदा: पुलिस की कार्यशैली से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

  • पचास हजार रुपए की रगंदारी की मांग की गयी थी जिसे नहीं देने पर घटना को अंजाम देने का लगाया आरोप
  • जानबूझकर दोनों पक्ष से एफआईआर दर्ज किया है
  • ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया
  • 04 घंटे तक सड़क पर आवागमन रहा बाधित
  • 02 दिन में आरोपित की गिरफ्तारी का आश्वासन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के फलपुरा गांव में 21 दिसंबर को हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस की निष्क्रियता से क्षुब्ध ग्रामीणों ने बुधवार को मांझी-बरौली सड़क को डीबी-चंचौरा बाजार पर जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया। ग्रामीण इस दौरान पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि 21 दिसम्बर को डीबी निवासी रविन्द्र प्रसाद का पुत्र पिंकू कुमार फलपुरा गांव में ट्रैक्टर राइस मिल चला रहा था। इसी दौरान उसे चाकू मारकर घायल कर दिया गया। अगले दिन घायल युवक के भाई डिब्बी निवासी राजेश कुमार प्रसाद द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई। जिसमें कहा गया है कि मेरे भाई पिंकू कुमार ट्रैक्टर राइस मिल लेकर फलपुरा में धान कूट रहा था।

इसी दौरान फलपुरा निवासी मुरारी कुमार सिंह गाली-गलौज करते हुए मेरे भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएचसी दरौंदा पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे सीवान रेफर कर दिया। इसके पहले भी पचास हजार रुपये की रगंदारी की मांग की गयी थी। जिसे नहीं देने पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने जानबूझ कर दोनों पक्ष से एफआईआर दर्ज कर लिया। अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस जानबूझकर इस घटना की लीपापोती का प्रयास कर रही है। इसी को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने सुबह 8 बजे सड़क पर टायर जला सड़क जाम कर दिया।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026