गोपालगंज में मटन का हड्डी फेंकने पर शैतान पड़ोसी ने पीट पीटकर मार डाला

✍️परवेज अख्तर /एडिटर इन चीफ: गोपालगंज में मटन की हड्डी फेंकने का विरोध करने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। यह हत्या पड़ोसी ने ही की। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर टोला दीघा गांव की है। मर्डर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को ​​कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस के अनुसार, ‘आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृत की पहचान फतेहपुर टोला दीघा गांव निवासी श्रवण चौहान ने पुत्र श्रीभगवान चौहान बताया जाता है।

वह ईंट भट्‌ठ पर ईंट बनाने का काम करता था।’श्रीभगवान चौहान के पुत्र ने बताया कि उसके दादा श्रवण चौहान अपने द्वार पर बैठे थे। इसी दौरान अपराधी (पड़ोसी) मटन खाकर उसकी हड्डी दरवाजे पर फेंकने लगा।विरोध करने पर गाली-गलौच करने लगा। जब पिता ने उसे गाली देने से मना किया तो वह मारपीट करने लगा।

इसके बाद पिता को जमीन पर पटक दिया और ईंट से कूचकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया।परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले आरोपियों की गिरफ्तारी करे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026