दरौंदा: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल, इलाज के क्रम में मौत

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
दरौंदा रेलवे स्टेशन से बहन को ट्रेन पकड़ा कर घर लौट रहे भाई को अनियंत्रित डंपर ने कुचल दिया. इस घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. स्थानीय इलाज के बाद युवक को पटना रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के काजी बाजार निवासी मनोज त्यागी के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई.घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के सीवान-छपरा मुख्य मार्ग NH-531 पर दरौंदा रेलवे ढाला के समीप सुबह की है. बताया जाता है रोहित कुमार अपनी बहन को स्कूटी से लेकर दरौंदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ाने के लिए आया था. बहन को ट्रेन पर चढ़ाने के बाद वह अपने घर महाराजगंज के लिए लौट रहा था. इसी दौरान सीवान-छपरा मुख्य मार्ग के NH-531 पर दरौंदा रेलवे ढाला के समीप तेज रफ्तार में आ रही है कि अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. घटना के बाद डंपर चालक अपना वाहन लेकर भागने में सफल रहा.

इधर हादसे के बाद पीड़ित युवक अपनी स्कूटी समेत सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा. इसके बाद स्थानीय लोग पीड़ित युवक को उठाकर आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी उनके परिजनों को दिया. सीवान सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने युवक को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. इधर एकलौते पुत्र रोहित की मौत की खबर सुन कर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. स्थानीय लोगो का आरोप है कि दरौंदा ढाला के समीप सड़क के किनारे बालू लदा ट्रक एवं ट्रैक्टर लगा रहता है. जिससे ढाला के समीप सड़क पर कम जगह रहता है. दुर्घटना होने का सबसे बड़ा कारण मोड़ पर ट्रक एवं ट्रैक्टर का लगाना है. यही हाल धनाडीह मोड़ पर भी है. यहां भी आये दिन दुर्घटना होती रहती है. पुलिस गश्ती के दौरान कोई करवाई नहीं करती है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026