परवेज अख्तर/सिवान: जिले में दो दिनों में अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पहली घटना सराये ओपी क्षेत्र के चांप ढ़ाला की है. जहां सोमवार की सुबह दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई. जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान तरवारा निवासी अनिकेश कुमार, सुमंत कुमार व निरु सिंह के रूप में हुई है. घायलों ने बताया की एक ही बाइक पर सवार होकर छोटे भाई के कोचिंग में ध्वजारोण में शामिल होने के लिए जा रहे थे उसी दौरान चांप ढ़ाला के समीप सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार बाइक सवार धक्का मार कर फरार हो गया.
दूसरी घटना हरदिया मोड़ की है. जहां ऑटो और साईकिल की टक्कर हो गई.जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान पचरुखी निवासी शमशेर, असगर व जुमैन अख्तर है. तीसरी घटना सीवान मैरवा मुख्य मार्ग की है जहां अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ में टक्कर मार दिया. जिसमे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान मैरवा निवासी राहुल सिंह व अंकेश यादव के रूप में हुई है.सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…