दरौंदा: बाइक सवार युवकों की मौत के बाद पसरा सन्नाटा

  • पूरा गांव परिजनों के चीत्कार से गमगीन हो गया
  • मृतकों के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी

परवेज अख्तर/सिवान: मिडिल स्कूल मड़सरा के समीप रविवार की रात सड़क दुर्घटना में एक ही गांव चकरी के दो युवकों की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। गांव ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में इसी दुर्घटना की चर्चा हो रही है। परिजन की स्थिति देख हर किसी की आंखे नम हो जा रही है। सोमवार की सुबह जब पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों युवकों का शव गांव पहुंचा। तब पूरा गांव परिजनों के चीत्कार से गमगीन हो गया। मृतकों के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मांझी-बरौली सड़क के मिडिल स्कूल मड़सरा के समीप रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक को मौत हो गई। जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हो गए। मृतक चकरी निवासी मुख्तार भारती का पुत्र राजू भारती (30वर्ष) व रामस्वरूप भारती का पुत्र गोविंद भारती (22वर्ष) है। घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जलालपुर गांव से बरात लेकर एक मार्शल गाड़ी पचारहाटा जा रही थी। जबकि सामने से एक बाइक आ रही थी। मिडिल स्कूल मड़सरा के समीप मार्शल गाड़ी की बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई। एक ही बाइक पर चार युवक सवार थे। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही दो युवक चकरी निवासी राजू भारती व गोविंद भारती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसी गांव के संत कुमार भारती (20वर्ष) व विशाल कुमार भारती (28वर्ष) गम्भीर रूप से घायल हो गए।

एक साथ चकरी गांव से निकली दो अर्थी

सोमवार को जब चकरी गांव से एक साथ दो अर्थी निकली तब पूरा माहौल गमगीन हो गया। दोनों युवकों की अर्थी को कंधा देने वालो की हिम्मत भी टूट जा रही थी। हर कोई इन दोनों के नसीब को कोस रहा था। परिजन तो जैसे सुध-बुध खोकर पत्थर बन गए थे। राजू भारती तीन भाई में दूसरा था। राजू दूसरे प्रदेश में गाड़ी चालक का काम करते थे। करीब 3 माह पूर्व ही गांव आए थे। उन्ही की कमाई से परिवार चलता था। पत्नी कंचन देवी, पुत्र ऋषव कुमार व दीपू कुमार को देख हर कोई उस घड़ी को कोस रहा था। नन्हे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने को लोग उनकी बदनसीब किस्मत बता रहे थे। वही दूसरी तरह गोविंद भारती तीन भाइयों में दूसरा था। अभी शादी नहीं हुई थी। नौजवान बेटे को खोने के बाद माता-पिता बेसुध हो गए थे। पिता रामस्वरूप भारती व मां शारदा देवी अपने बेटे की मौत के लिए ऊपरवाले को कोस रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024