परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के हरेराम ब्रह्मचारी हाईस्कूल के खेल मैदान के दक्षिणी कोने पर गंगपुर सिसवन के एक युवक को मारपीट कर अधमरा कर फेंक दिया गया। युवक स्थानीय निवासी शंकर सिंह का पुत्र मुकेश कुमार सिंह है। 20 नवम्बर को पटना से गांव आया था। परिजनों ने बताया कि उसके पट्टीदारी में एक तिलक समारोह था। जहां सभी लोग थे। वहां से वह एक लड़के के साथ हरेराम ब्रह्मचारी हाईस्कूल पर आर्केस्ट्रा देखने गया।
वहां किसी के फोन आने पर वह बात करते शामियाने से बाहर निकला। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो वह उसे खोजने लगा। बाद में देखा कि वह किनारे पर बेहोश पड़ा हुआ है। नाजुक स्थिति में युवक को डाक्टर ने पटना रेफर कर दिया है। घायल युवक विधायक कर्णजीत सिंह का काफी करीबी बताया जाता है। इस मामले में थाने में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…