दारौंदा: चौदह सूत्री मांगों को ले रसोइया संघ ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के बगौरा स्थित मध्य विद्यालय परिसर में रसोइया संघ के जिलाध्यक्ष धर्मनाथ माली की अध्यक्षता में रसोइया संघ की बैठक हुई। बैठक में 14 सूत्री मांगों को लेकर 19 अक्टूबर को जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में आयोजित जिलास्तरीय बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को 14 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

बैठक के बाद रसोइया संघ ने प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों को ले एकजुट होने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांगों के संबंधित विभाग काे कई बार पत्र भेजा गया लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को मानती है तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर लालबहादुर रावत, तारकेश्वर प्रजापति, कालीचरण यादव, माया देवी, शारदा देवी, दुर्गावती देवी, मीना देवी, वीरेंद्र कुशवाहा, हरिहर महतो, फुलेश्वरी देवी, नागपति कुंवर, कौशल्या देवी, लालसा कुंवर, सुगांती देवी, प्रमिला देवी, शैल देवी आदि उपस्थित थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026