भगवानपुर हाट: चोरी की बाइक खरीद-फरोख्त करते दो गिरफ्तार, एक पिस्टल, दो गोली व दो मोबाइल बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पिपरहिया नहर के पास शनिवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त करते हुए दो बदमाशों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया जबकि पुलिस को चकमा देकर एक बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक अपाची, एक ग्लैमर बाइक, एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस तथा दाे मोबाइल भी बरामद किया है। मामले में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में सारण के जनता बाजार थाना क्षेत्र के तेलछा निवासी विक्की पांडेय और बसहीं निवासी नूर आजम शामिल है।

बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में नूर आजम कुख्यात बदमाश है जो हुसैनगंज थाने में सीएसपी लूट कांड में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी में एएसआइ शशिभूषण सिंह और पीटीसी राधेश्याम सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने गिरफ्तार विक्की पांडेय, नूर आजम तथा फरार बदमाश मीरहाता निवासी शाहनवाज हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी की है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024