परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव में मारपीट के दौरान देसी कट्टा लहराने के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज के बयान पर थाना क्षेत्र के मर्दनपुर निवासी सह होमगार्ड के जवान सुमन यादव पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर में कहा गया है कि बुधवार की शाम से हाथ में हथियार लहराता एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
हथियार लिए सिपाही की पहचान थाना क्षेत्र के रामगढ़ा पंचायत के मर्दनपुर निवासी जिला यादव के पुत्र सुमन यादव के रूप में हुई है। घटना बुधवार की दोपहर की है। पैसे के लेनदेन में विवाद हुआ था। दोनों पक्ष एक दूसरे पर तलवार, लाठी-डंडों से हमलावर हो गए थे। वायरल वीडियो में देखा गया कि पुलिस विभाग में तैनात होमगार्ड के सिपाही सुमन यादव ने हाथ में हथियार लेकर दहशत फैलाने की कोशिश की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…