परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड में दोपहर के वक्त बिजली की कटौती आम आदमी के लिए मुसीबत बन गई है। विभिन्न घरेलू व दैनिक कार्यों से निबटने के बाद दोपहर को जब आराम का वक्त होता है तभी बिजली कट जाती है। मॉर्निंग चल रहे विद्यालय से स्कूली बच्चे भी जब घर लौटकर पंखे में आराम करने की कोशिश करते हैं तभी बिजली संकट आन पड़ती है। फिर तीन चार घंटे तक बिजली की कटौती लगातार जारी रहती है। जिससे आम ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों का जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है।
हुसैनगंज के इलाके में पिछले दो तीन दिनों से दोपहर एक बजे से लगभग चार घंटे के लिए लगातार बिजली गायब रह रही है। बाहर निकलना या खिड़की खोलकर आराम करना भी ठीक नहीं लगता क्योंकि उत्तर बिहार की मशहूर गर्म हवा लू कमरे तक आ जाती है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती एक भयानक समस्या बनकर सामने आ रही है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो दैनिक कार्यों समेत बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…