दारौंदा: वीरांगना तारा रानी व बलिदानी फुलेना प्रसाद के आवास पर 35 वर्ष बाद जले दीप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के बालबंगरा स्थित वीरांगना तारा रानी श्रीवास्तव एवं बलिदानी फुलेना प्रसाद के आवास पर 35 वर्ष के बाद ग्रामीणों ने दीपोत्सव मनाया। समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से 24 अक्टूबर को दीपाेत्सव मनाया गया। इस मौके पर वीरांगना व बलिदानी के आवास पर दीप एवं मोमबत्तियां जला दीपोत्सव मनाया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक सह समिति संयोजक मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि इन दोनों दंपती ने संकल्प लिया था कि जब तक देश आजाद नहीं होगा तब तक उन्हें संतान नहीं होगा। इस क्रम में 16 अगस्त 1942 में फुलेना प्रसाद महाराजगंज थाना पर तिरंगा फहराने के दौरान अंग्रेजी सिपाहियों की गोली से मौत हो गई थी।

इसके बावजूद वीरांगना तारा रानी अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध लड़ाई जारी रखी और उनका निधन 1987 में हो गया। इसके बाद उनके आवास पर दीप नहीं जल रहा था। आजादी अमृत महोत्सव के 75 वर्ष गुमनामी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दिलाने के लिए दैनिक जागरण अखबार ने वीरांगना तारा रानी व बलिदानी फुलेना प्रसाद के बारे में सचित्र जानकारी लोगों तक पहुंचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने एक समिति का गठन किया तथा उनके आवास की साफ-सफाई, आदमकद प्रतिमा बनाने तथा उनके आवास पर दीपोत्सव मनाने का निर्णय लिया और ग्रामीणों के सहयोग से कार्य आरंभ कर दिया। 35 वर्ष बाद वीरांगना व बलिदानी के आवास पर दीपावली पर दीप जलने से ग्रामीण अपने को गौरवांवित महसूस कर रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026