परवेज अख्तर/सिवान: नौतन बाजार के बघउत बाबा स्थान के पास स्थित प्रहलाद प्रसाद के फर्नीचर दुकान में सोमवार की रात शार्ट सर्किट से आग लगने से करीब 10 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपावली की रात्रि दुकान मालिक प्रहलाद प्रसाद दुकान में भगवान गणेश व लक्ष्मी की पूजा कर घर चले गए थे। तभी बिजली की शार्ट सर्किट से उनकी दुकान में आग लग गई।
दुकान में धुआं देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो वे दुकान पहुंचे और दुकान का दरवाजा खोल ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया दुकान में रखी करीब 10 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। बाद में अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच आग पर काबू पाई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…