परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रामसापुर गांव में सोमवार की संध्या आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति स्व. सागर साह का लड़का राजन साह है. राजन शाह आवेदन में कहा है कि रामनवमी की संध्या में द्वार पर बैठा था. इस बीच गांव के ही त्रिलोकी शर्मा, शिवम शर्मा, रंजन शर्मा गाली गलौज करते हुए आए.
विरोध करने पर लाठी डंडा एवं लोहे की रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया. जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से मुझे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया. जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार हुआ. उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामला को शांत कराया एवं मामले की जानकारी ली.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…